'खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2022': राज स्तरीय मुकाबलों के ट्रायल 6 को, शेड्यूल जारी

punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 06:34 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : 'खेल वतन पंजाब की- 2022' के अंतर्गत राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए विभिन्न 7 खेलों के लिए जिला लुधियाना की टीमें भेजने के लिए शेड्यूल अनुसार 6 अक्तूबर को प्रातःकाल 11: 00 बजे ट्रायल लिए जाएंगे। राज्य स्तरीय खेल 11 से 22 अक्तूबर तक विभिन्न जिलों में करवाई जा रही हैं।  जिला खेल अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि अब 11 से 22 अक्तूबर तक के राज स्तरीय मुकाबलों में खिलाड़ी भाग लेंगे। इन 29 खेलों में से 22 खेल जिला स्तर पर करवाई गई थीं और बाकी 7 खेल जो सिर्फ स्टेट स्तर पर ही करवाई जा रही हैं। 

जिला खेल अधिकारी द्वारा 6 अक्तूबर को विभिन्न उम्र वर्ग में 7 खेलों के ट्रायल स्थान का विवरण सांझा करते बताया कि अंडर- 14, 17, 21 और 21- 40 वर्ग में रोइंग, काईकिंग और केनोइंग और आर्चरी के मुकाबले जी. एच. जी. खालसा कालेज गुरुसर सुधार में होंगे, जिम्नास्टिक और फेसिंग के मुकाबले मल्टीपर्पस हाल लुधियाना में होंगे, चेस के मुकाबले गुरु नानक स्टेडियम,लुधियाना में होंगे। इस के इलावा शूटिंग में अंडर- 14, 17, 21, 21- 40, 41 से 50 और 50 से पर के मुकाबले शूटिंग रेंज, रख बाग लुधियाना में करवाए जाएंगे।  

जिला खेल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उपरोक्त दिन और समय के अलावा किसी भी खिलाड़ी के ट्रायल नहीं लिए जाएंगे और ट्रायल देने के लिए खिलाड़ी अपना आधार कार्ड/ जन्म सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी अपने साथ जरूर लेकर आए। बिना आई. डी. प्रूफ (जन्म सर्टिफिकेट/आधार कार्ड) के खिलाड़ी की ट्रायल के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों द्वारा ऑनलाइन खेल मेला एप पर रजिस्ट्रेशन की गई थी और बल्कि जिन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं भी की थी परन्तु अब वह इन खेलों में भाग लेना चाहते हैं, वह भी उक्त तिथि को समय अनुसार खेल वेन्यू पर पहुंच कर पंजाब राज्य स्तरीय खेल 2022 के लिए ट्रायल दे सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News