TikTok पर वीडियो बनाते समय छत से गिरा बच्चा

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 11:58 AM (IST)

अबोहर (भारद्वाज): दिनोंदिन सक्रिय हो रहे सोशल मीडिया साइट  टिकटॉक व अन्य साइटों में युवा वर्ग की भागीदारी इतनी बढ़ती जा रही है कि अधिकतर युवा इन्हीं में अपना समय व्यतीत करते हुए देखे जा सकते हैं। सोशल मीडिया के अधिक प्रयोग के कारण समाज में अनेक दुखद घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।  

जानकारी अनुसार लाइन पार क्षेत्र नई आबादी में 15 वर्षीय ब"ाा गगनदीप घर की तीसरी मंजिल पर अपनी वीडिया बनाते समय गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। गगनदीप आज सुबह अपने घर की तीसरी मंजिल पर मोबाइल पर कोई वीडियो बना रहा था तो अचानक पैर फिसलने से सीढिय़ों से नीचे आ गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया जिसके बाद परिजनों ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसेे प्राथमिक उपाचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रैफर कर दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News