गेट बंद करने गई लड़की को घर से किया Kidnap, फिर होटल में पार की दरिंदगी की हदें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 02:51 PM (IST)

अमृतसर (संजीव): जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया है, जिनमें थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गुरदेव सिंह निवासी शहजादा के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोमल (काल्पनिम नाम) ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की गेट बंद करने के लिए गई थी, जहां से उसे उक्त आरोपी अपहरण कर ले गया और अमृतसर स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इलाके में ऐसा मामला सामने आने से दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई के साथ जांच कर रही है।  

Content Writer

Tania pathak