फिरौती की रकम न मिलने पर किशोर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 08:28 AM (IST)

बठिंडा(बलविंद्र): रामपुरा में 15 वर्षीय किशोर का अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाले अपहरकर्ताओं ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे घर के नजदीक से  दुष्यंत (15 साल) पुत्र विवेक कुमार का अपहरण कर लिया गया था।

अपहरकर्ताओं ने परिजनों से 2 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। पैसे न देने पर किशोर को मौत के घाट उतारने की भी धमकी भी दी थी।किशोर के पिता ने बदमाशों से फिरौती की राशि  कम करने की गुहार लगाई, जिस पर वह 1.50 करोड़ रुपए लेने के लिए मान गए। विवेक ने जब असमर्थता जताई तो उन्होंने फिरौती राशि 80 लाख रुपए कर दी।

विवेक ने बुधवार तक 16 लाख देने की बात कही तो उसने बच्चे को मार देने की धमकी देते हुए फोन काट दिया था।  पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। इससे पहले ही आरोपियों ने किशोर को मौत के घाट के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक रामपुरा का और दूसरा लुधियाना का है।

swetha