निहंग सिंह की बेटी किडनैप करने का मामला, पंजाब के इस जिले से मिली मासूम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2023 - 12:08 PM (IST)

जालंधर (वरुण): संतोखपुरा से किडनैप हुई 6 साल की बच्ची आंचल अमृतसर के रणजीत एवेन्यू से कूड़े के डंप नजदीक सही सलामत बरामद हो गई है। इलाके के लोगों ने ही बच्ची को शरण दी और अमृतसर पुलिस को सूचना दी। अमृतसर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जालंधर पुलिस से संपर्क किया। थाना 8 के एस.एच.ओ. नवदीप सिंह ने बताया कि बच्ची को लाने के लिए उनकी पार्टी अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। जिस महिला ने बच्ची की सूचना पुलिस को दी उसे अमृतसर पुलिस ने सम्मानित भी किया।

बता दें कि निहंग सिंह फरवरी को वह हर रोज की तरह मकसूदां मंडी में सब्जी लेने गया था। जैसे ही ट्रांसपोर्ट नगर चौक पहुंचा तो देखा कि एक लड़की को कुछ युवक तंग कर रहे थे। वह चौक पर रुक गया जिसे देख कर लड़के भाग गए। निहंग सिंह ने कहा कि लड़की सहमी हुई थी जिसे अकेला छोड़ना उसे सही नहीं समझा और अपने साथ ही मंडी ले गया। सब्जी खरीदने के बाद वह युवती को अपने घर ले गया जिसके कपड़े तक फटे हुए थे। बंदा सिंह की पत्नी ने लड़की को खाना खिलाया और उसे पहनने के लिए अपने कपड़े भी दिए। युवती खुद का नाम काजल बता रही थी।

बंदा सिंह ने कहा कि 11 बजे उसे सब्जी बेचने के लिए निकलना था और लड़की को कह कर गया था कि वह उसे वापस आकर रेलवे स्टेशन से गाड़ी में बैठा देगा लेकिन युवती कभी तो खुद का पता दिल्ली और कभी लखनऊ की बताती थी। इससे भी परिवार को शक नहीं हुआ। 11 बजे बंदा सिंह सब्जी बेचने निकल गया लेकिन डेढ़ बजे उसकी पत्नी ने फोन करके बताया कि उक्त लड़की घर में नहीं है और न ही उनकी 6 साल की बच्ची आंचल घर में दिखाई दे रही है। निहंग सिंह तुरंत घर आया। 

उन्होंने अपने लेवल पर काफी ढूंढा लेकिन लड़की और बच्ची का कुछ पता नहीं लगा। आखिरकार इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच करनी शुरू की तो उसके हाथ में एक सी.सी.टी.वी. फुटेज आई जिसमें लड़की बच्ची को पैदल ही अपने साथ ले जा रही थी। थाना 8 की पुलिस ने बंदा सिंह के बयानों पर लड़की खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और जांच में जुट गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila