बड़ी वारदात: सो रहे इस शख्स का सिर काट कर साथ ले गए हत्यारे, दहशत में लोग

punjabkesari.in Saturday, Apr 17, 2021 - 11:18 AM (IST)

फरीदकोट : यहां के गांव दीप सिंह वाला में एक व्यक्ति की हत्या होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां देर रात घर  घर में सो रहे व्यक्ति का सिर काट कर हत्यारे साथ ले गए। मृतक की पहचान हरपाल सिंह (60) के  रूप में  हुई है।

मौके पर पुहंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखें जाने तक अभी तक यह नहीं पता लग सका है कि किस कारणों से हत्या की गई। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।  
 

Content Writer

Vatika