श्री राम भक्त सेना के राष्ट्रीय प्रधान पर कातिलाना हमला, गंभीर घायल

punjabkesari.in Thursday, Dec 03, 2020 - 01:21 PM (IST)

जालंधर(सोनू): बस्ती शेख स्थित मल्ली मार्कीट में उस समय दहशत फैल गई, जब श्री राम भक्त सेना के राष्ट्रीय प्रधान धर्मेंद्र मिश्रा पर कुछ व्यक्तियों ने कातिलाना हमला कर दिया। वारदात में मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही ए.सी.पी. वेस्ट सहित थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

जानकारी देते हुए एस.एच.ओ. अनिल कुमार ने बताया कि सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मिश्रा ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि मल्ली मार्कीट में वह अपने दोस्त प्रवीण के साथ बर्गर खाने गया था। इतने में बाइक पर आए 3 युवकों ने उस पर हमला कर दिया। वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग कर निकला। जब आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच कर रही है। जल्द ही केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sunita sarangal