घर में घुस किया युवक पर कातिलाना हमला, अज्ञात हमलावरों खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 03:56 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित, कुलदीश, मोमी): गांव चौटाला में एक नौजवान पर कृपाण के साथ जानलेवा हमला करने मामला सामने आया है। टांडा पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। हमले का शिकार हुआ नौजवान लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है। थाना प्रमुख टांडा इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि पुलिस ने यह मामला हमले का शिकार हुए नौजवान कुलतारदीप पुत्र तरविन्दर सिंह के बयान दे आधार पर दर्ज किया है। 

अपने बयान में कुलतारदीप ने बताया कि जब वह 19 मई की रात 9.30 बजे वह अपने नए बन रहे घर की छत पर मोबाइल पर खबरें सुन रहा था तो अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे मार देने की नीयत के साथ सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कृपाण के साथ वार करके उसे गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने अब मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है और हमलावर का पता लगाया जा रहा है। थानेदार गुरमीत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News