मशहूर पंजाबी गायक का हत्यारा गिरफ्तार, 6 वर्षों के बाद सुलझी हत्या की गुत्थी

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2023 - 02:40 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने 6 साल बाद गायक नवजोत सिंह उर्फ ​​ईसापुरिया विर्क की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि यह जानकारी डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर अकाउंट) पर एक ट्वीट करके दी है।

बताया जा रहा है कि 6 साल पहले यानी साल 2018 में नवजोत सिंह की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर को 5 गोलियां लगीं थी। इसके बाद से पुलिस के पास इस मामले में कोई सुराग नहीं था, लेकिन अब यह गुत्थी सुलझ गई है। मोहाली के सी.आई.ए. पुलिस ने गहन जांच के बाद असली अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी कहा जा रहा है कि गायक नवजोत सिंह विर्क की हत्या लव ट्राएंगल और संपत्ति को लेकर की गई थी।

 28 मई की हुई थी घटना

मोहाली के डेराबस्सी में गायक नवजोत सिंह विर्क गांव बेहड़ा से 28 मई को म्यूजिक क्लास लगाने के लिए रवाना हुआ था।  करीब 11 बजे गायक ने घर फोन कर अपनी मां को बताया कि वह म्यूजिक क्लास से डेराबस्सी लौट आया है और कुछ देर में घर पहुंचेगा, लेकिन जब वह 12 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

घर से 2 कि.मी. दूरी मिला था शव

बताया जा रहा है कि जब गायक नवजोत सिंह विर्क को ढूंढने के लिए पिता सुखबीर सिंह घर से निकले तो उन्हें कार बरवाला रोड पर खड़ी दिखाई दी जो कि घर से 2 किलोमीटर दूर थी। उन्होंने आसपास तलाश की तो उसका शव भी खून से लथपथ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौके से 0.9 एम.एम. बोर के पिस्तौल कारतूस बरामद किए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Urmila