पैर फिसलने से गिरी सांसद किरण खेर, दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 01:22 PM (IST)

चंडीगढ़(शर्मा): चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को रिसीव करने पहुंची सांसद किरण खेर पैर फिसलने से गिर गईं जिससे उनके दाएं कंधे में माइनर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें सैक्टर-32 के गवर्नमैंट मैडीकल कालेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां उनका एक्स-रे किया गया। फ्रैक्चर का पता चला तो उनके कंधे को सपोर्ट देने के लिए ङ्क्षफ्लग लगाया गया। 

सांसद दोपहर करीब 2 बजे लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। एयरपोर्ट पर वह तेजी से उस ओर बढऩे लगीं जहां सुमित्रा महाजन ने पहुंचना था। इसी दौरान अचानक पैर फिसला और वह दाएं कंधे के बल जमीन पर गिर गईं। कंधे में तेज दर्द शुरू हो गया। पहले तो लगा कि यह शायद गिरने की वजह से होगा। किरण खेर सुमित्रा महाजन की गाड़ी में बैठकर राजभवन रवाना हो गईं। जब यहां भी दर्द कम नहीं हुआ तो उन्होंने जी.एम.सी.एच. 32 में डाक्टर को दिखाने का फैसला किया। यहां मैडीकल सुपरिंटैंडैंट डा. रवि गुप्ता ने उनके कंधे का एक्स-रे कराया। इसमें पता चला कि कंधे में माइनर फ्रैक्चर है। उन्हें ठीक होने में अभी कई दिन लगेंगे।     

swetha