किसान आंदोलन से वापस लौटे किसान की मौत

punjabkesari.in Thursday, Jan 14, 2021 - 11:07 AM (IST)

अबोहरः दिल्ली किसान मोर्चे में शामिल होकर घर वापस पहुंचे व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए मृतक के भाई जम्मू बस्ती निवासी त्रिलोक सिंह ने बताया कि उसका भाई 68 वर्षीय हरनाम सिंह पुत्र संपुर्ण सिंह दिल्ली किसान मोर्चे में गया था जो कि वहां कुछ दिन रहने के बाद ठंड लगने के कारण घर वापस आ गया था। 

उनकी 9 जनवरी को मौत हो गई। 10 जनवरी को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने इस संबंधी एक घोषणआ पत्र प्रशासन को भी दिया है, प्रशासन इस संबंधी जांच कर रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News