किसान अंदोलन: पंजाब भाजपा में अहम पद पर तैनात नेता दे सकता है इस्तीफा !

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2020 - 12:03 PM (IST)

जालंधर, (पाहवा): देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान अंदोलन को लेकर पूरे देश की नज़र तो टिकी है ही साथ ही दुनिया भर में इस अंदोलन को लेकर चर्चा चल रही है। इस सब के बीच पंजाब भाजपा को लगातार रोष का सामने करना पड़ा रहा है। बाहरी रोष के साथ साथ जो सबसे बड़ी दिक्कत आ रही है वह पंजाब भाजपा के अंदर पनप रहा रोष जिसके कारण आने वाले दिनों में समस्या और विकराल हो सकती है। 

भाजपा के अंदर रोष उस समय सामने आया ता जब पंजाब भाजपा के महासचिव मलविंदर सिंह कंग ने पार्टी के किसान विरोधी रवैये के कारण इस्तीफा दे दिया था।  उसके बाद पार्टी के कई नता पार्टी से दूर हो चुके हैं। अब एक खबर आई है कि पंजाब में भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। लगने जा रहा एक और झटका पार्टी के प्रदेश में अहम पद पर तैनात एक नेता पार्टी से त्यागपत्र देने की तैयारी में है। 

सूत्रों से खबर मिली है कि फगवाड़ा से संबंधित उक्त नेता ने कुछ समय से सोशल मीडिया पर अपनी सरकार के खिलाफ पोस्ट डालने शुरू कर दिए हैं जिसके कारण संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में वह पार्टी को अलविदा कह सकते है। 

पता चला है कि पार्टी के आला नेताओं के सामने भी उक्त नेता ने अपना रोष जता है तथा किसानों के अंदोलन को सही और किसान बिलों को गल्त करार दिया है। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी में उक्त नेता की बात नहीं सुनी जा रही है। जिससे तंग व परेशान हो कर उक्त नेता ने सोशल मीडिया पर किसान अंदोलन के पक्ष में पोस्ट डालने शुरू कर दिए हैं। अगले कुछ दिनों में वह पार्टी से त्यागपत्र दे सकता है। उक्त नेता प्रदेश के वरिष्ठ नेता व सांसद सोम प्रकाश व विजय सांपला का करीबी रहा है। पंजाब में उक्त नेता की किसान परिवारों के साथ काफी करीबता भी है। 

प्रदेश इकाई खामोश
पंजाब में भाजपा की प्रदेश इकाई इस प्रकार के नेताओं को संतुष्ट नहीं कर पा रही है तो वह आम लोगों और किसानों को कैसे संतुष्ट कर पाएगी, यह एक बड़ा सवाल है। पार्टी के नेता दिल्ली जा कर बड़े नेताओँ के साथ बैठकों का फोटो सैशन तो करवा रहे हैं लेकिन जमीने हकीकत को संभालने में विफल साबित हो रहे हैं।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News