किसान परेड की तैयारी, दुल्हन की तरह सज-धज कर निकले 3000 ट्रैक्टर

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 11:44 AM (IST)

अजीतवाल (रती कोकरी): भारती किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लाक अध्यक्ष गुरभिंदर सिंह कोकरी व प्रैस सचिव नछतर सिंह की अगुवाई में गुरुवार को गांव किली चाहलां से लगभग 2 किलोमीटर लंबा ट्रैक्टरों का मार्च निकाला गया। ट्रैक्टरों का यह काफिला डगरू के लिए रवाना हुआ। 

काफिले में नौजवानों ने ट्रैक्टर दुल्हन की तरह सजाए हुए थे। काफिले में किसान हल चलाता का बड़ा बुत ट्राली पर रखा हुआ था व ट्राली पर स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करो के बैनर लगे हुए थे। किसान नेता गुरभिंदर सिंह व नछतर सिंह ने बताया कि 30 गांवों से अपने-अपने गांवों में मार्च करने के बाद इस मार्च में 3000 ट्रैक्टर शामिल हुए, यह ट्रैक्टर मार्च 26 जनवरी की किसान परेड की तैयारी में किया गया। इस दौरान जगजीत सिंह दौधर, सुरजीत सिंह किली, सुखदेव सिंह कपूरे, लखविंदर सिंह चडिक, सोहन सिंह रामूवाला, प्रीतम सिंह डाला, जसवीर सिंह बुटर कलां, कुलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।
 

Vatika