किसान मोर्चे की राजनीतिक पार्टियों से अपील, पंजाब में अभी न करें चुनाव प्रचार

punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 12:39 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): संयुक्त किसान मोर्चा ने पंजाब की राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वह अभी पंजाब में चुनावी माहौल न बनाएं। इससे यह प्रभाव जा रहा है कि चुनावी रैलियां किसान आंदोलन को भ्रमित करने के लिए की जा रही हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के बलबीर सिंह राजेवाल, डा. दर्शन पाल, गुरनाम सिंह चढूनी, हन्नान मौला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिन्द्र सिंह उगराहां, शिवकुमार शर्मा, युद्धवीर सिंह और योगेंद्र यादव की तरफ से कहा गया है कि आम तौर पर चुनाव संबंधी प्रचार और प्रसार मतदान से दो-तीन महीने पहले शुरू होते हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में इस बार अलग -अलग पार्टियों की जो गतिविधियां देखी जा रही हैं, उसमें समय से पहले ही बिना किसी कारण चुनावी प्रचार हो रहा हैं। किसान नेताओं ने कहा कि इससे सिर्फ़ यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि यह एक किसान विरोधी साजिश है, जो महत्वपूर्ण संघर्ष से ध्यान भटकाने के लिए रची जा रही है। किसान नेताओं ने कहा कि यदि राजनीतिक नेता वास्तविकता में किसानों के संघर्ष के समर्थक हैं, तो उनको अभी चुनाव प्रचार से दूर रहना चाहिए। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Tania pathak