काले कानूनों का भाजपा के वोट बैंक पर जानिए कितना हुआ असर

punjabkesari.in Saturday, Sep 18, 2021 - 02:35 PM (IST)

धनौला(रईया): परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी काले कानूनों के कारण भाजपा का पूरे देश में वोट प्रतिशत जीरो हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों का सीट पर ठहरना तो दूर बल्कि लोग उन्हें गांव में भी घुसने नहीं देंगे।

उन्होनें यह भी कहा कि भाजपा सरकार को बिना किसी शर्त इन कानूनों को वापिस लेना चाहिए। शिरोमणि अकाली दल पंजाब और पंजाबियत की भलाई के लिए अहम भूमिका निभाती आ रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है। केंद्र सरकार किसानों को गिरा कर कभी भी कामयाब नहीं हो सकती। सरकार को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए और किसानों की बात मान लेनी चाहिए। इस समय पूर्व काऊंसलर मुनीश कुमार बांसल, विशाल बांसल, बब्बू उपली, एडवोकेट गुरविंदर सिंह, मानेगा जिंदल, नवदीप सिंह परैटी, अशोक चीमा, जथे. भरपूर सिंह और बहादर सिंह आदि उपस्थित थे।
 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News