कोटकपूरा गोलीकांड: IG कुंवर के खिलाफ उमरानंगल की दर्खास्त पर 2 घंटे हुई बहस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 30, 2019 - 08:26 AM (IST)

फरीदकोट(जगदीश): कोटकपूरा में अक्तूबर 2015 को सिख संगत व पुलिस दरमियान हुए तकरार के बाद पुलिस द्वारा चलाई गोलियों सम्बन्धी 7 अगस्त 2018 को थाना सिटी कोटकपूरा में दर्ज मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम द्वारा ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट मैडम एकता उप्पल की अदालत में दायर किए चालान में पंजाब पुलिस के अधिकारियों को नामजद किया गया था। 

इस मामले में नामजद आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, एस.पी. बलजीत सिंह सिद्घू, डी.एस.पी. परमजीत सिंह परमार, सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर व पूर्व संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़ अदालत में पेश हुए। इस मामले में सिट द्वारा सरकारी वकील रजनीश कुमार पेश हुए।

आई.जी. कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए परमराज सिंह उमरानंगल द्वारा दी गई दर्खास्त पर सुनवाई करीब 2 घंटे चलती रही। आज अदालत में मोगा के पूर्व एस.एस.पी. पेश नहीं हो सके, जिस पर उसकी अदालत में हाजिरी माफी के लिए एक अर्जी लगाई गई। दोनों पक्षों की आपस में करीब 2 घंटे बहस सुनने उपरांत इसकी अगली तारीख 1 अगस्त के लिए मुल्तवी कर दी गई।

swetha