कोटकपूरा गोलीकांड: मामले की सुनवाई 7 अक्तूबर तक मुलतवी

punjabkesari.in Saturday, Sep 16, 2023 - 06:02 PM (IST)

फरीदकोट (जगदीश): वर्ष 2015 के कोटकपूरा गोलीकांड के मामले में ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पंजाब के पूर्व उप मंत्री सुखबीर सिंह बादल, थाना सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर, पूर्व डी.आई.जी. अमर सिंह चाहल, आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, मोगा के पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा, निजी तौर पर अदालत में पेश नहीं हुए, जिन्होंने अपनी हाजिरी के लिए माननीय अदालत में अपनी-अपनी अर्जियां हाजिरी माफ के लिए पेश कीं व अदालत ने इन्हें आज के लिए हाजिरी से छूट देते हुए 7 अक्तूबर पर निश्चित कर दी। जानकारी के अनुसार विशेष जांच टीम ने 15 सितम्बर 2023 को 22 पन्नों का चौथा चालान अदालत में पेश किया गया था। इस चालान आदि की नकलें मुलाजिमों के वकीलों को दे दी गई हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila