कोटकपूरा गोलीकांड: पूर्व डी.आई.जी. अदालत में पेश

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2023 - 10:38 AM (IST)

फरीदकोट : कोटकपूरा गोलीकांड में नामजद होने के उपरांत पूर्व डी.आई.जी. अमर सिंह चाहल मैजिस्ट्रेट अजयपाल सिंह की अदालत में पहुंचे। इस पर मैजिस्ट्रेट ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार 5 लाख रुपए के जमानतनामे पर मुचलका भरने के बाद उन्हें रिहा कर दिया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अमर सिंह चाहल को अग्रिम जमानत देते हुए फरीदकोट की अदालत में पेश होने के निर्देश दिए थे। उन पर कोटकपूरा गोलीकांड की साजिश रचने का आरोप है।

एस.आई.टी. ने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल के अलावा पुलिस के 6 उच्चाधिकारियों के खिलाफ 24 फरवरी को अदालत में चालान पेश किया था। आज अमर सिंह चाहल ने अदालत में पेश होकर 7000 पन्नों के चालान की नकलें मुहैया करवाईं जिसके बाद उन्हें 25 अप्रैल को पुन: अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News