कृष्ण कुमार की सैक्रेटरी एजुकेशन के पद से छुट्टी, अजॉय शर्मा होंगे नए शिक्षा सचिव

punjabkesari.in Monday, Oct 04, 2021 - 10:54 AM (IST)

लुधियाना (विक्की): सी.एम. चन्नी ने पिछले सप्ताह विजय इंदर सिंगला से शिक्षा विभाग वापिस ले लिया है। उनकी जगह पर परगट सिंह को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है। दूसरी तरफ आई.ए.एस. अधिकारी कृष्ण कुमार की जगह अजॉय कुमार शर्मा को राज्य के नए शिक्षा सचिव की बागडोर दे दी है। कृष्ण कुमार पिछले साढ़े 4 साल से अपने पद पर नियुक्त थे। वह अमरिंदर सिंह के करीबी अधिकारियों में से एक माने जाते थे।

बताया जा रहा है कि उन्होंने सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। हजारों सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनवाया है। उनके द्वारा सरकारी स्कूलों में इंग्लिश मीडियम शुरू करवाने के लिए एग्जाम के दिनों में एक्स्ट्रा क्लासें लगाने की मुहिम शुरू की गई थी। सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी क्लासें और स्कूलों में दाखिला बढ़ौतरी की मुहिम भी चलाई। उन्हें पद से हटाने को लेकर अध्यापक यूनियनों की मांग पूरी हुई है और वहीं अब अध्यापकों ने राहत की सांस ली। 

गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री चन्नी ने रिहायशी एरिया से दूर बॉर्डर एरिया में लगाए गए टीचर्स को वापिस नजदीकी स्कूलों में लाने की बात कही है। चन्नी की तरफ से शिक्षा विभाग में फेरबदल होता दिखाई दे रहा है। हालांकि अध्यापक इस फेरबदल को चुनावी स्टंट बता रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ यह समय की राहत है। चुनाव के बाद सरकार बनने के बाद कृष्ण कुमार को फिर से सैक्रेट्री एजुकेशन पद पर नियुक्त किया जा सकता है। यह फैसला इसिलए लिया गया है ताकि चुनावों में अध्यापकों द्वारा किसी भी बात को लेकर विरोध न किया जाए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News