" जंगल का राजा सिर्फ एक ही होगा", कुलबीर जीरा ने राजा वड़िंग संग सांझी की Post
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 02:48 PM (IST)
पंजाब डेस्कः पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी मतभेदों के बीच शनिवार को एक और अहम राजनीतिक बैठक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल कांग्रेस नेता राणा गुरजीत सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक चल रही है।
There are so many jackals and other animals in the forest, but there will be only one lion. And even if it is single, it will be the king of the jungle. This is not only a description but also a clear declaration pic.twitter.com/UgmfElQENa
— Kulbir Singh Zira (@KulbirSinghZira) July 11, 2026
इसी बैठक के दौरान कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा की एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसने पंजाब की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जंगल में बहुत सारे गीदड़ और दूसरे जानवर होते हैं, लेकिन शेर सिर्फ एक ही होता है। और अगर वह अकेला भी हो, तब भी वही जंगल का राजा होता है। यह सिर्फ एक वर्णन नहीं, बल्कि एक स्पष्ट ऐलान है।"
कुलबीर सिंह जीरा की इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इससे पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर चर्चा में आ गई है। गौरतलब है कि जीरा ने जिस तस्वीर को साझा किया है, वह आज की ही बैठक की है, जिसमें वह स्वयं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के साथ नजर आ रहे हैं।

