कल हो सकती है विधायक कुलबीर जीरा की बहाली!

punjabkesari.in Thursday, Jan 24, 2019 - 02:45 PM (IST)

जालंधर: पार्टी से निलबिंत चल रहे जीरा से कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा की  25 जनवरी को बहाली होने की संभावना है। खबरें मिल रही हैं कि वह आजकल दिल्ली में हैं, जहां उनकी तरफ से दिल्ली लीडरशिप से भी सिफारिशें लगवाई जा रही हैं। दूसरे तरफ गणतंत्र दिवस समारोह आ रहा है जोकि हर जिले में मनाया जाना है। फिरोजपुर में भी कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंद्र सिंह बाजवा पहुंच रहे हैं।  

संभावना है कि पार्टी 26 जनवरी समारोह से पहले जीरा की बहाली कर देगी। यदि वह समारोह में शामिल नहीं होते तो मामला और भी गंभीर हो जाएगा। समारोह में पहुंचे मंत्री को भी मीडिया के सवालों का सामना करना पड़ेगा। पार्टी की कोशिश है कि कल तक जीरा का मामला सुलझा लिया जाए। इस मामले में सुलझाने के लिए कांग्रेस मंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके द्वारा जीरा की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ भी मुलाकात करवाई गई है। गौरतलब है कि नशे के मामले में कांग्रेस के खिलाफ भड़ास निकालने वाले जीरा से कांग्रेस के विधायक कुलबीर सिंह जीरा को पार्टी ने निरस्त कर दिया था।
 

swetha