कुमार विश्वास ने उड़ाया सिखों का मजाक, खालसा एड ने दी चुनौती

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 05:39 PM (IST)

चंडीगढ़: मशहूर कवी और आम आदमी पार्टी के पूर्व लीडर कुमार विश्वास की सिखों का मजाक उड़ाने वाली विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कुमार विश्वास एक मंच पर खड़े होकर बार-बार सिखों पर मजाक बनाते हुए विवादित बोल बोलते नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए फरीदाबाद के बटकल में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था, जिसमें कुमार विश्वास लगातार सिखों का मजाक उड़ाते रहे।

इस दौरान विश्व प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था खालसा एड के एशिया पैसेफिक डायरैक्टर अमरप्रीत सिंह ने कुमार विश्वास को कुछ दिन उनके साथ बिताने की चुनौती दी है। अमरप्रीत ने ट्वीट कर कहा कि वह इसके लिए कुमार विश्वास को पैसे भी देने के लिए तैयार हैं, इसके बदले वह खालसा एड का हिस्सा बने और अपनी धारना बदले। 



यहीं नहीं कुमार विश्वास की तरफ से सिखों का मजाक उड़ाने की वीडियो वायरल होने के बाद सिख जत्थेबंदियों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी और कुमार विश्वास के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Mohit