अब भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से पढ़ेंगे पाक विद्यार्थी

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 03:59 PM (IST)

बठिंडा:भारत की संस्कृति के बारे में पाकिस्तान छात्रों को और अधिक अवगत करवाने के लिए लाहौर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी जल्द ही कोर्स शुरू करने जा रही है। इसका उद्देश्य भारत के बारे में पाक छात्रों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करना है। यह उस वक्त किया जा रहा है जब भारत की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पाकिस्तान संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के एक चित्र लगाने पर प्रदर्शन किया जा रहा है।  पाक के लाहौर स्थित पंजाब विश्वविद्यालय में उक्त डिप्लोमा दक्षिण एशियाई अध्ययन केंद्र द्वारा शुरू किया जा रहा है।  

 

 

पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र के लिए ग्रैजुएट होना आवश्यक है। पाठ्यक्रम के लिए साक्षात्कार 14 मई को आयोजित किया जाएगा। पी.जी. डिप्लोमा की शुरूआत के बारे में विश्वविद्यालय में एक नोटिस लगाया गया है।  दक्षिण एशियाई अध्ययन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पाठ्यक्रम का चयन करने वाले छात्रों को भारत के इतिहास, संस्कृतियों और भाषाओं के बारे में सिखाया जाएगा। पाठ्यक्रम मध्यस्थों, विदेशी नीति के छात्रों, राजनीतिक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए है। सामाजिक कार्यकर्ता शफीक बट ने कहा यह एक नई शुरूआत है। यह छात्रों को अपने पड़ोसी देश और उसकी संस्कृति विचारों के बारे में अधिक जानने का मौका देगा।  

swetha