विदेश भेजने का झांसा दे ठगे लाखों, पैसे वापस मांगने पर किया ये काम

punjabkesari.in Friday, Sep 24, 2021 - 05:50 PM (IST)

नाभा (जैन): विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वालों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए लूटे जाते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले में सामने आया है।


जानकारी देते हुए डी.एस.पी. राजेश छिब्बड़ ने बताया कि कुलविंदर सिंह पुत्र साधू सिंह निवासी चहल ने उनसे लाखों रुपए ठगे जाने की शिकयात की है। शिकायतकर्त्ता ने बताया कि सुखविंद्र कौर, उसकी पत्नी लखविंद्र सिंह, नरिंद्रपाल सिंह, उसके पिता मलकीत सिंह पुत्र ईशर सिंह वासी सरोद (संगरूर) और मुहब्बत सिंह पुत्र कौर सिंह निवासी भुट्टा गांव (लुधियाना) ने उनसे 21 लाख रुपए की ठगी की है। इन्होंने विदेश भेजने का झांसा देते हुए 21 लाख रुपए की मांग की थी।


जानकारी के अनुसार बाद में समझौता करके ठगी करने वालों ने 4 लाख 88 हजार रुपए वापस कर दिए। बाकी के 16 लाख 12 हजार रुपए वापस करने को लेकर उन्हें परेशान किया गया जिसके चलते उन्होंने पुलिस थाने में पर्चा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पूरी तरह जांच-पड़ताल करके सुखविंद्र कौर, लखविंद्र सिंह, नरपिंद्र सिंह, मलकीत सिंह और मुहब्बत पर धारा 406, 420, 1200 बी.आई.पी. सैक्शन 13 पंजाब प्रिवेंशन ऑफ ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट अधीन मामला दर्ज कर लिया है।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal