नंबरदार महिंदर सिंह ह\त्याकांड मामला, आरोपी भतीजा काबू
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 05:38 PM (IST)
हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर के पड़ा मोहल्ला में हुए सेवानिवृत्त शिक्षक और नम्बरदार महिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पड़ा मोहल्ला के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक नम्बरदार महिंदर सिंह पुत्र दीवान चंद पर उनके भतीजे सरबजीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह ने संपत्ति विवाद को लेकर दातर (तेजधार हथियार) से हमला करके उनकी हत्या कर दी थी।
एस.एस.पी. होशियारपुर संदीप कुमार मलिक और डी.एस.पी. मुकेरियां कुलवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत हाजीपुर थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। हाजीपुर पुलिस स्टेशन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डी.एस.पी. कुलवंत सिंह मान और एस.एच.ओ. हरप्रेम सिंह ने बताया कि मृतक नम्बरदार की पत्नी निर्मला देवी के बयानों के आधार पर आरोपी सरबजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए हाजीपुर पुलिस टीम ने आरोपी सरबजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

