पंजाब के 14 गांवों की जमीनों का रिकॉर्ड गायब! बड़े प्रोजेक्ट पर लगी ब्रेक
punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 10:56 AM (IST)
चंडीगढ़ (अंकुर): नेशनल हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान सामने आए नंगल सब-डिवीजन के 14 गांवों के रेवेन्यू रिकॉर्ड का मामला अब पंजाब लोक भवन पहुंच गया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व संसद मैंबर अविनाश राय खन्ना ने इस मामले को लेकर गवर्नर गुलाब चंद कटारिया, पंजाब ह्यूमन राइट्स कमीशन के चेयरमैन और चीफ सेक्रेटरी को लेटर लिखकर मामले को बेहद गंभीर बताया है और उनसे दखल देने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि इस कारण नेशनल हाईवे-503 के कीरतपुर साहिब-नंगल सेक्शन को फोर-लेन करने का काम रुका हुआ है। उन्होंने कहा कि लैंड रिकॉर्ड गायब होने की वजह से पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाले एक अहम इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में देरी हो रही है।
इस स्थिति को एक गंभीर प्रशसनिक नाकामी बताते हुए उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि रेवेन्यू रिकॉर्ड गायब होने के लिए जिम्मेदारी तय की जाए और जल्द से जल्द डॉक्यूमेंट्स वापस पाने का इंतजाम किया जाए ताकि विकास के काम बिना किसी देरी के आगे बढ़ सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

