गुरदासपुर से नशे की बड़ी खेप बरामद,फायरिंग होते देख भागे तस्कर

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 04:11 PM (IST)

बटाला/गुरदासपुर(बेरी,विनोद):गुरदासपुर से बी.एस.एफ. ने हथियारों सहित नशे की बड़ी खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार गुरदासपुर सैक्टर के बी.ओ.पी. चोंट्रा पोस्ट पर रात के लगभग 3.30 बजे बी.एस.एफ. ने फेंसिंग के पास कुछ हलचल देखी,जिस पर सेना के जवानों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी।

फायरिंग होती देश नशा तस्कर पाक की तरफ भाग गए। तलाशी अभियान के दौरान 58 बी.एस.एफ. बी.एन. के एक टी.पी.एस. ने लगभग 22 किलो हैरोइन, 90 आर.डी., 2 पत्रिकाएं, वाईफाई कनेक्टर, 2 एक्स स्मार्टफोन, 1 एक्स सामान्य फोन, 4 जोड़े जूते और1 पाइप से 22 पैकेट हैरोइन बरामद किए।

इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। बी.एस.एफ. के अधिकारी दोपहर 3 बजे प्रैस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

 

swetha