तरनतारन में 60 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, खेतों से मिले 24 पैकेट

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2026 - 10:19 AM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना सराय अमानत खां पुलिस और बी.एस.एफ. द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च ऑप्रेशन के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र से 12 किलो 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई थी। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

herion sezied

एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि थाना सराय अमानत खां पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव चाहल में मनजिंदर सिंह के खेतों में बड़ी संख्या में संदिग्ध पैकेट पड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और बी.एस.एफ. की 115वीं बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खेतों से कुल 24 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इन पैकेटों से कुल 12 किलो 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News