देर रात ASI की गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Oct 02, 2021 - 11:41 AM (IST)

ममदोट (शर्मा): बीती रात थाना ममदोट के रिहायशी क्वार्टरों में रह रहे ए.एस.आई. की गोली लगने से मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। गोली लगने के मुख्य कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका। पारिवारिक सदस्यों की तरफ से उक्त घटना को शक के तौर पर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ए.एस.आई. जतिंदर सिंह ड्यूटी खत्म होने के उपरांत अपने क्वार्टर में सोने के लिए चले गए थे। देर रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद थाने में मौजूद लोगों ने अंदर जा कर देखा कि ए.एस.आई. जतिंदर सिंह खून से लथपथ होकर गिरा पड़ा था। गोली लगने साथ उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक ए.एस.आई. के पारिवारिक मैंबर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साजिश के अंतर्गत हत्या का अंदेशा जताया है। 

फिलहाल मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. आजाद दविंदर सिंह ने बताया कि बारीकी से जांच की जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी बुला लिया गया हैं। लाश को फिरोजपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News