Patiala में देर रात फायरिंग! घर पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 07:36 PM (IST)

पटियाला (बलजिन्द्र) : शहर की जय जवान कॉलोनी में बीती रात गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी तरसेम सिंह के घर पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की। तरसेम सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन चौकी के एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तरसेम सिंह ने पुलिस को घर पर गोली लगने के निशान और गोली के खोल सौंपे।

पुलिस ने रात को ही आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी और कैमरों की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ले ली। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। शिकायत दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के कारणों और आरोपियों के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News