फिरोजपुर छावनी में कोरोना से मरी 2 महिलाओं का देर रात किया गया अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2020 - 10:58 AM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर शहर और छावनी में एसडीएम फिरोजपुर अमित कुमार की देख-रेख में कानूनगो और लायंस क्लब के पदाधिकारी संतोष तकरवी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा  कोरोना से मरी 2 महिलाओं के फिरोजपुर छावनी व शहर के श्मशान घाट में देर रात 9 बजे तक अंतिम संस्कार करवाए गए। 

एसडीएम फिरोजपुर अमित कुमार ने बताया के कोरोना से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार करने से पहले उनके परिवारिक सदस्यों को पीपीई किटें पहनाकर पहले मृतकों की शिनाख्त करवाई जाती है और फिर धार्मिक परंपराओं के अनुसार मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाता है। एसडीएम फिरोजपुर ने बताया के सिविल अस्पताल फिरोजपुर के डॉक्टर गुरमेज राम गोराया, फिरोजपुर के तहसीलदार, कानूनगो संतोख कतरनी, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा बिना किसी देरी के करोना से मरे व्यक्तियों के शव मंगवा कर उनका अंतिम संस्कार किया जाता है और मरने वाले व्यक्ति के परिवारिक सदस्यों को तुरंत स्वास्थ्य विभाग तथा पंजाब सरकार की गाइडलाइन के अनुसार क्वारंटाइन किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News