फिरोजपुर कैंट में देर रात शरारती तत्वों ने कार के शीशे तोड़े, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 04:56 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर कैंट के बाजार नंबर-1 में देर रात खड़ी कार को निशाना बनाते हुए शरारती तत्वों ने उसके पीछे और साइड के शीशे तोड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार मालिक के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे उसकी कार सचिन गारमेंट्स के सामने खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने कार के शीशे तोड़कर उसे नुकसान पहुंचाया। मामले की शिकायत थाना फिरोजपुर कैंट में दी गई है।

पुलिस को आरोपियों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की गई है। कार मालिक ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और हुए नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News