दिवंगत संतोख सिंह चौधरी की पत्नी को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी, कांग्रेस पार्टी ने दिया ये संकेत

punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 09:48 PM (IST)

जालंधर: जालंधर से लोकसभा सीट से सदस्य स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की आज अंतिम अरदास खालसा कॉलेज में करवाई गई। इस दौरान जहां प्रताप सिंह बाजवा, राजा वड़िंग, मोहम्मद सदीक, राजिंदर कौर भट्ठल, हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया समेत कई हस्तियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए, वहीं कांग्रेस के कई नेता भी पहुंचे। राजा वाड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा सीट के उपचुनाव का संकेत दिया और संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को तैयार रहने को कहा। बता दें संतोख सिंह चौधरी का 14 जनवरी को फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini