दूसरी के चक्कर में फंसे हर पार्टी के नेता, पंजाब के ये नेता भी शामिल

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 07:19 PM (IST)

जालंधर: पंजाब कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर आई.ए.एस. महिला अधिकारी द्वारा अश्लील संदेश भेजने के लगाए गए आरोपों के बाद पंजाब की सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। आपके बता दें कि ऐसा कोई पहली बार नहीं कि जब कोई मंत्री महिलाओं के केसों में फंसा हो। इससे पहले भी विभिन्न पार्टियों के कई नेता दूसरी महिला के चक्कर में फंस कर बदनामी का शिकार हो चुके हैं। आज हम आपको उन मंत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो महिलाओं के चक्कर में फंसकर सुर्खियां बटोरते रहे हैं।

सुच्चा सिंह लंगाह
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुच्चा सिंह लंगाह के खिलाफ 29 सितंबर 2017 को एक विधवा महिला ने थाना सिटी में बयान देकर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। महिला ने लंगाह पर आरोप लगाया था कि लंगाह उसके साथ 2009 से जबरदस्ती करता आ रहा है और धोखे से उसकी प्रॉपर्टी भी बेच दी है। इसके बाद लंगाह ने माननीय सी.जी.एम. मोहित बांसल की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। गुरदासपुर कोर्ट में केस चलने के बाद उक्त महिला अपने बयान से मुकर गई थी, जिसके चलते लंगाह को बरी कर दिया गया था।

शेर सिंह घुबाया
फिरोजपुर संसदीय सीट से शिरोमणि अकाली दल के सदस्य शेर सिंह घुबाया के एस.एम.एस.(सीडी कांड) से सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया था। वर्णनीय है कि 27 जनवरी को शेर सिंह घुबाया का यह वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ था। मीडिया को भेजी गई इस वीडियो में शेर सिंह घुबाया को एक अज्ञात लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखाया गया था। हालांकि घुबाया ने इस क्लिप को शिरोमणि अकाली दल के अक्स को खराब करने जैसे आरोप लगाए हैं।

देव मान
आपत्तिजनक सी.डी वायरल होने के बाद पंजाब में केजरीवाल के कई नेताओं पर संगीन आरोप लग चुके हैं। इसी तरह का एक आरोप ‘आप’ नेता देव मान पर भी कनाडा से गायिका ने लगाया था कि उसके साथ देव मान ने बदसलूकी की थी।

Vaneet