लेक्चरर नेहा ह/त्याकांड मामला: पति की गर्लफ्रेंड से 206 पन्नों की चैट, बेबी-शोना और सीक्रेट मीटिंग्स की बातें
punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2026 - 01:29 PM (IST)
पंजाब डेस्क : जालंधर में लेक्चरर नेहा हत्याकांड मामले में पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही है। वहीं अब आरोपी पति उमंग बस्सी और उसकी गर्लफ्रेंड सतपाल कौर की चैट सामने आ गई है। इस चैट को सतपाल कौर के पति विशाल शर्मा ने सांझा किया है और कार्रवाई की मांग की है। सामने आई चैट से पता लगा है कि सतपाल ने उमंग का नंबर तानवी के नाम से सेव किया था।
इस चैट से साफ होता है कि दोनों के संबंध काफी समय से चल रहे थे और वह शादी कर एक साथ रहना चाहते थे। इसके साथ ही सामने आया है कि सतपाल कौर अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। दोनों की चैट में वह एक दुसरे को बेबी, शोना, मेरा बच्चा और यू आर माई हार्ट, माई सोल आदि कह कर बातें करते हैं। बातचीत के दौरान वह मुलाकात करने और फिजिकल रिलेशन आदि की बातें करते थे। इसके साथ ही वह शादी और फ्यूचर की प्लानिंग भी करते थे।




अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

