लेक्चरर नेहा की ह+त्या मामले में  पति और सास गिरफ्तार! 6 साल की बेटी भी रिकवर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 26, 2026 - 04:10 PM (IST)

पंजाब डेस्कः करतारपुर में लेक्चरर नेहा बस्सी की बेरहमी से हत्या के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि पुलिस ने मृतका नेहा के पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को उज्जेन से  गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 6 साल की बेटी को भी रिकवर किया है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 प्रेमिका सतपाल कौर के पति ने खोले भेद
उधर, इस मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की प्रेमिका सतपाल कौर का पति विशाल शर्मा सामाने आया है जिसने कई राज खोले हैं। विशाल शर्मा ने बताया की करीब 11 साल पहले उसकी सतपाल कौर से शादी हुई थी जिससे उनकी एक 9 साल की बेटी भी है।  विशाल का कहना है कि सतपाल कौर का उसके स्कूल के दोस्त उमंग बस्सी के साथ करीब पिछले 3 साल से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। 

घर की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम ही करवाई
इस संबंध में उसे 6 महीने पहले पता चला था। विशान ने बताया कि वह हैदराबाद में नौकरी करता है और उसकी पत्नी बेटी के साथ जालंधर में रहती थी। जिस घर में वह रहती थी उसे 1 करोड़ रुपए में खरीदा था और विशाल ने घर की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम ही करवाई थी। विशाल ने शक होने पर जब फरवरी में पत्नी का फोन चैक किया था तो उसे उमंग बस्सी और सतपाल कौर की वॉट्सऐप चैट मिली थी जिसमें वह दोनों अपने पार्टनर को रास्ते से हटाने या फिर छोड़ने की साजिश रच रहे थे। 

उमंग बस्सी ने   Girfriend के पति पर भी किया था हमला 
विशाल का आरोप है कि उमंग बस्सी ने उन पर हमला भी किया था जिसकी शिकायत उसने की थी पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। विशाल ने बताया कि वह नौकरी के कारण हैदराबाद में रहते थे जिस कारण वह बच गए और उमंग बस्सी ने अपनी पत्नी नेहा को हार्पिक पिला दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika