मंत्री बनने से चूके इन विधायकों ने राहुल गांधी की रैली का किया बायकाट

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 08:45 PM (IST)

नई दिल्ली/चंडीगढ़: कांग्रेस प्रधान राहुल गांधी ने दिल्ली में जन आक्रोश रैली करके भले ही 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव बिगुल बजा दिया है। मगर राहुल की इस पहली रैली में अपने ही कांग्रेसी दगा कमा गए।

पंजाब कांग्रेस के करीब दो दर्जन विधायकों के तो इस रैली में दर्शन ही नहीं हुए कारण, स्पष्ट है नाराजगी। हाल ही में पंजाब कैबिनेट में हुए विस्तार के बाद कांग्रेस के बहुत से विधायक नाराज चल रहे हैं और विधायकों की इसी नाराजगी का प्रभाव राहुल गांधी की रैली पर भी पड़ा सिर्फ नाराज विधायक ही नहीं, बल्कि कुछ कैबिनेट मंत्री भी इस रैली में से गायब रहे। जानते हैं कुछ नाराज विधायकों के बारे में जिन्होंने कांग्रेस प्रधान की रैली को दरकिनार कर हाईकमांड की नाराजगी मोल ले ली है। 

Vaneet