नशे के खिलाफ बोलने पर सौदागरों ने तोड़ दी फौजी की दोनों टांगें

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 09:41 PM (IST)

तरनतारन (राजू, विजय): तरनतारन के ऐतिहासिक गांव नूरदी में एक पूर्व फ़ौजी जसबीर सिंह की तरफ से नशे के खिलाफ बोलने पर नशे के सौदागरों ने जसबीर सिंह से मारपीट करके उसकी दोनों टांगें तोड़ दी।

गंभीर रूप से जसबीर सिंह ने मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह से न्याय की मांग को लेकर खून के साथ अपनी कमीज़ पर जागो कैप्टन जागो लिख दिया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सीटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद अलग -अलग दल और जत्थेबंदियों के नेता भी जसबीर सिंह के हक में उतर आए हैं। 

Punjab Kesari