हाजीपुर में आसमानी बिजली का कहर, 20-25 घरों के बिजली उपकरण जले... टला बड़ा हादसा

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 05:33 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर में आसमानी बिजली गिरने का मामला सामने आया है। आज हुई बारिश जहां आम जनता के लिए उमस भरी गर्मी से राहत और किसानों के लिए राहत लेकर आई, वहीं ब्लाक हाजीपुर के अधीन आते गांव  इटियां के लोगों के लिए यह आफत बनकर बरसी।

मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच आसमान में गर्ज-चमक के साथ बादल छा गए। इसी दौरान गांव के राज कुमार पुत्र मदन लाल की हवेली में लगी चारा काटने वाली मशीन के पास अचानक आसमानी बिजली आ गिरी। बिजली गिरने के कारण मशीन के पास एक बड़ा गड्ढा बन गया। इस घटना की जानकारी देते हुए कैप्टन सुरजीत कौशल ने बताया कि आसमानी बिजली के जोरदार झटके से गांव के करीब 20 से 25 घरों के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान जान-माल का नुकसान होने से बचाव रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini