आप यूथ विंग के पदाधिकारियों की सूची जारी

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 09:00 PM (IST)

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई ने संगठन का विस्तार करते हुए आज यूथ विंग के नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। यह जानकारी यूथ विंग के प्रभारी विधायक मीत हेयर और प्रधान मनजिन्दर सिंह सिद्धू ने यहां देते हुए कहा कि ये नियुक्तियां प्रदेश की कोर समिति और यूथ विंग के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करके की गई हैं। विंग का कोषाध्यक्ष अमृत सिंह सिद्धू को बनाया गया है तथा नरिन्दर कौर भराज और अमृत सिंह सिद्धू को प्रवक्ता नियुक्त किया है। 

Mohit