विधानसभा चुनाव: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की सूची हुई जारी

punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 04:41 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़: चुनावों के मद्देनजर माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स) की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने निम्नलिखित पदाधिकारियों को ए.आई.सी.सी. पर्यवेक्षकों (क्षेत्रवार) के रूप में नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। पदाधिकारियों में संजय निरुपम को मालवा क्षेत्र (2), उत्तम कुमार रेड्डी, एम.पी. को माझा क्षेत्र, सुखविंदर सिंह सुक्खू को दोआबा क्षेत्र और अर्जुन मोढवाडिया को मालवा क्षेत्र (1) नियुक्त किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini