लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो बना खोले राज

punjabkesari.in Tuesday, Jul 14, 2026 - 02:00 PM (IST)

दसूहा (नागला, झावर): लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे दसूहा के गांव हरदोथला के एक युवक द्वारा लड़की के रिश्तेदारों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। इस बारे में थाना प्रभारी दलजीत सिंह और जांच अधिकारी एस.आई. बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई कुलवीर पुत्र जोनी निवासी हरदोथला थाना दसूहा के बयान के अनुसार उसका भाई लखवीर उम्र करीब 24 साल है जो गाड़ी चलाता था। वह करीब 4 से 5 महीने से भट्टी गांव, थाना दसूहा की रहने वाली एक लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।

उसने बताया कि बिल्ला और बिल्ला का चाचा जो नंगल बिहाला का रहने वाला है। उनके रिश्ते से खुश नहीं थे, जो की लड़की के रिश्तेदार हैं। उसने बताया कि 2-3 दिन पहले उन्होंने मेरे भाई लखवीर के साथ मारपीट भी की थी। मेरे भाई ने मुझे कई बार बताया था कि वे मुझे बहुत परेशान कर रहे हैं और वह उनसे बहुत दुखी है। उसने कहा कि कल रात करीब 7:15 बजे उसे पता चला कि उसके भाई की तबीयत ठीक नहीं है और उसे सिविल अस्पताल दसूहा ले जाया गया।

वह अपने पिता के साथ सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचा तो उसका भाई एमरजैंसी में था और उसने बताया कि बिल्ला और बिल्ला के चाचा, जो नंगल बिहाला का रहने वाला है और एक और अनजान व्यक्ति द्वारा परेशान किए जाने के बाद उसने कोई जहरीली चीज खा ली है। हमने अपने फोन पर अपने भाई के बयानों का वीडियो भी बनाया है। लखबीर सिंह ने वीडियो में यह भी कहा कि वह जिसके साथ रह रहा है वह उसकी पत्नी है और उसकी मौत में उसका कोई हाथ नहीं है। वर्णनीय है कि यह वीडियो वायरल हो गया है।

कुलबीर सिंह ने कहा कि उसके भाई की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे जालंधर अस्पताल ले जाया जा रहा था और रास्ते में किशनगढ़ में रात करीब 12:15 बजे उसकी मौत हो गई। उसके शव को सिविल अस्पताल दसूहा के मोर्चरी हाऊस में रखा गया है। थाना प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के बयानों के आधार पर दसूहा पुलिस ने बिल्ला और बिल्ला के चाचा निवासी नंगल बिहालां और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News