पंजाब विधानसभा में SC बच्चों के वजीफा मुद्दे पर बहस जारी, विरोधी कर रहे हंगामा

punjabkesari.in Thursday, Sep 29, 2022 - 05:41 PM (IST)

चंडीगढ़: आज पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। इस सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। आज दूसरे दिन पंजाब के कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है। शुरूआत में ही विरोधी पक्ष द्वारा सदन अंदर हंगामा शुरू हो चुका है।

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक सरबजीत कौर मनुंके ने अनाधिकारिक प्रस्ताव रखा और एस.सी. छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का मुद्दा उठाया। इस बीच 'आप' विधायकों ने कहा कि एस.सी. बच्चों को समय पर वजीफा नहीं मिलता है। इस कारण शिक्षण संस्थानों द्वारा उनके प्रमाण पत्र नहीं दिए जाते हैं।

विधायकों ने मांग की कि अनुसूचित जाति के बच्चों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। 'आप' विधायकों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गरीब बच्चों के भविष्य को लेकर काफी सचेत हैं। विधायकों ने कहा कि जो भी गलतियां हुई हैं, हम उन्हें सुधारेंगे और आम आदमी पार्टी बच्चों को अच्छी शिक्षा देगी। कांग्रेस द्वारा हंगामा करने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर से मांग की है। 

आम आदमी पार्टी की विधायक सरबजीत कौर मनुंके ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान सदन के अंदर शोर मचा रहे कांग्रेसियों से पूछा कि वे किस बात को लेकर गिद्दा डाल रहे हैं।  बता दें कि मंत्री फौजा सिंह सारारी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कांग्रेसी सदन में लगातार नारेबाजी कर रहे हैं और नारेबाजी कर सदन की कार्यवाही में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।

सरबजीत कौर मनुंके ने कहा कि जब कांग्रेस मंत्री ने दलित बच्चों के वजीफे में घोटाला किया था तो उस समय कांग्रेसी क्यों नहीं बोलते थे। सरबजीत कौर मनुंके ने सदन में प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि उन गरीब और दलित बच्चों के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, जिन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण शिक्षण संस्थानों द्वारा प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। इस बीच, उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने दलित छात्रों के साथ विश्वासघात किया है, जिसके कारण लाखों बच्चे शिक्षा से बाहर हो गए हैं।

पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस मंत्री फौजा सिंह सारारी को लेकर हंगामा कर रही है। इस बीच, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को आमने-सामने बात करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भूसे, बिजली और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उनसे आंख मिलाकर बात करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने हमेशा भ्रष्टाचार का समर्थन किया है।

हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेसी आज भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कांग्रेसियों को चुनौती देते हुए कहा कि वे बीजेपी से पैसे लेकर अपनी पार्टी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विभिन्न राज्यों में 'ऑपरेशन लोटस' सफल रहा। पंजाब में यह फेल हो गया। कांग्रेस के लोग भाजपा के समर्थक रहे हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि आज दलितों के मुद्दों पर चर्चा होनी है।

हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित विरोधी पार्टी है और आज उसे दलित बच्चों की शिक्षा के लिए बोलना था, जो इसे रोक रहे हैं। हरपाल चीमा ने कहा कि पराली जलाने की समस्या से कांग्रेसी भाग रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले दिन कांग्रेसी मांग कर रहे थे कि विधानसभा का सत्र लंबा चले लेकिन अब वे सभी मुद्दों से भाग रहे हैं. फिर उन्होंने कांग्रेसियों से कहा कि हम आपकी हर बात का जवाब दे रहे हैं और आगे आकर बात करें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता जेल में रह रहे हैं.

पंजाब विधानसभा सत्र की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। इस दौरान कांग्रेस द्वारा हंगामा फिर से जारी है। इसको लेकर स्पीकर ने कहा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का कत्ल किया है। स्पीकर ने कांग्रेस विधायकों डांट भी लगाई। 

इस दौरान हरपाल चीमा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि काग्रेस द्वारा ऑपरेशन लॉटस की हिमायत कर रहे हैं। देश विरोधी बात की तो कार्रवाई की जाएगी देश विरोधी गतिविधियों को पर एक्शन लिया जाएगा। कानून को कायम रखना सरकार की जिम्मेदारी है। हरपाल चीमा ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। मुद्दे पर चर्चा से विपक्ष भाग रहा है।   इस दौरान कुलदीप धालीवाल ने कहा कि सदन में बैठकर कांग्रेस बात करें। बता दें कांग्रेस विधायक लगातार हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान सरारी को लेकर मुद्दा गर्माया हुआ है। 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस इस दौरान कांग्रेस ने सरारी की कथित ओडियो का मुद्दा उठाया है। कांग्रेस ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस द्वारा जबरदस्त नारेबाजी भी की गई। सरारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। कांग्रेस ने सरारी को बर्खास्त करने मांग की है। इस दौरान सदन में विश्वास प्रस्ताव को लेकर भी हंगामा होने के आसार है। दूसरे दिन विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया। इस दौरान प्रताप बाजवा ने भी सरारी को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है। इस दोरान सी.एम. भगवंत यहा मौजूद नहीं थे तो स्पीकर ने कहा कि उन्हें आ लेने दो लेकिन विपक्ष द्वारा नारेबाजी लगातार जारी रही। इस हंगामे के चलते सैशन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस दौरान हरपाल चीमा ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस दौरान हरपाल चीमा, अमन अरोड़ा ने बोलने की बहुत कोशिश की लेकिन विपक्ष लगातार जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News