PGI में अगस्त महीने से शुरू होगा Liver Transplant, इतने रुपए में होगा इलाज

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2023 - 06:17 PM (IST)

चंडीगढ़: आज देश भर में अंगदान दिवस मनाया जा रहा है। किडनी के ट्रांसप्लांट के मामले में देश में पहले नंबर पर पी.जी.आई. ने अब लिवर ट्रांसप्लांट में भी नया मानक स्थापित करना है। यह लाइव डोनर ट्रांसप्लांट के साथ मुकम्मल होता है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पी.जी.आई. के निर्देशक विवेक लाल के मुताबिक 15 अगस्त से पहले लाइव डोनर लिवर ट्रांसप्लांट कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक प्राइवेट सेक्टर में लाइव लिवर ट्रांसप्लांट की कीमत 30-35 लाख रुपए है, पी.जी.आई. में यह सिर्फ 8-10 लाख रुपए में किया जाएगा। 

लिवर कैंसर के अंतिम चरण में मरीजों को डोनर न मिलने पर काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार इंतजार करने के कारण मरीजों की मौत भी हो जाती है। अब ये इंतजार खत्म हो जाएगा। पी.जी.आई. के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के सर्जरी के प्रोफेसर डी.के. यादव ने बताया कि हम एक जोड़े का ट्रांसप्लांट करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किडनी की तुलना में लिवर ट्रांसप्लांट थोड़ा मुश्किल है। इसमें डोनर के लिवर का एक हिस्सा निकाल कर मरीज का ट्रांसप्लांट किया जाता है और संक्रमण का खतरा रहता है। सर्जरी लगभग 12 घंटे तक चलती है।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और नर्सों को मिला कर 21 सदस्य ट्रांसप्लांट की टीम का हिस्सा होते हैं। ट्रांसप्लांट सफल रखने के लिए मरीज़ दवा की मदद से लंबे समय तक जीवित रहते हैं। यदि लिवर का सही तरीके से ट्रांसप्लांट हो जाए तो तेज़ी से रोज़नरेट होता है। अब पति-पत्नी, भाई-बहन, माता-पिता या रिश्तेदारों का लिवर दान किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News