हाथी गेट से श्री दुर्गयाणा मंदिर तक बनाई जाएगी हेरिटेज स्ट्रीट: सिद्धू

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 05:38 PM (IST)

अमृतसरः पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अमृतसर में हाथी गेट से श्री दुर्गयाणा मंदिर तक हेरिटेज पथमार्ग बनाया जाएगा, जिसके लिए 5 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गर्इ है। 

सिद्धू ने कहा कि शहर में गुरुद्वारा शहीदां, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जोढ़ा फाटक में चार अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे जिसके लिए 18. 5 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। अंडर ब्रिज बनने से यातायात की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। 

सिद्धू ने श्री दुर्गयाणा मंदिर में चल रही विकास परियोजनाओं का भी जायजा लिया।  अगले महीने तक इन अंडर ब्रिज का काम शुरू कर दिया जाएगा। फोर एस चौक, बल फाटक, 23 नंबर फाटक, जोढ़ा फाटक और भंडारी पुल तक फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे जिनमें से तीन फ्लाई ओवरों का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। 

Vatika