स्थानीय सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह का इंतजार, नहीं मिल रहा वेतन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 12:07 PM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब सरकार की तरफ से जी.एस.टी का पैसा न भेजे जाने कारण पंजाब की स्थानीय सरकारी संस्थाओं में तैनात हजारों मुलाजिमों के सितंबर महीने के वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। कर्मचारी इसलिए भी परेशान हैं क्योंकि वेतन न मिलने कारण त्योहारों में बढ़ने वाली आर्थिक जरूरतों पूरा करना मुश्किल हो रहा है। राज्य सरकार को जी.एस.टी. की राशि जल्द से जल्द जारी करने की मांग करते पंजाब म्यूनिसपल वर्कर्स फेडरेशन के प्रधान गुरप्रीत सिंह वालिया ने कहा कि पहले यह राशि हर महीने की एक या दो तारीख तक म्यूनिसपल संस्था को जारी कर दी जाती थी। इसके साथ वेतन की अदायगी सुचारू ढंग के साथ हो जाती थी पर अक्तूबर महीनो के 11 दिन बीत जाने के बावजूद भी सितंबर महीने के वेतन का पैसा अभी तक नहीं भेजा गया है।

फेडरेशन प्रधान गुरप्रीत सिंह वालिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मांग की है कि विभाग में लम्बे समय से खाली पड़े कार्यकारी अधिकारी, लेखाकार, जूनियर इंजनिय जैसे पदों को भरा जाए। कम कर्मचारियों पर कई नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों का काम होने के कारण न सिर्फ विकास कार्यों की प्रगति में देरी होती है, बल्कि कर्मचारियों के काम पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए जल्दी से जल्दी स्थानिय सरकार विभाग में सभी खाली पड़े पदों पर नई भर्ती की जाए।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

 

 

Content Writer

Sunita sarangal