वृद्ध आश्रम में मनाया गया लोहड़ी त्योहार, ढोल की थाप पर झूम उठे सब (देखें Video)

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 09:48 PM (IST)

जालंधर: पंजाब में लोहड़ी का त्योहार बड़ी ही खुशी व उत्साह से मनाया जाता है। इस मौके पर अक्सर ही 'सुंदर मुंदरीए, तेरा कौन विचारा, दुल्ला भट्ठी वाला' ये गीत कहीं न कहीं सुनने मिल जाती है। लोहड़ी का त्योहार जहां सभी अपने अपने परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं वहीं आश्रम में रहने वालों लोगों को उस चार दीवारी में ही त्योहार को मनाना पड़ता है। लेकिन इस बार की लोहड़ी उनके साथ है जो है कुछ खास, जिन्हें इस दुनिया से परे इस चार दीवारी में रहना पड़ता है, उनकी दिवाली यहीं है और उनकी लोहड़ी यहीं। शहर के कुछ संगठनों और पुलिस प्रशासन की बदौलत ये लोग भी आज लोहड़ी मना रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जालंधर का अपहिज आश्रम शहर की संस्थाओं और पुलिस प्रशासन द्वारा आज इन दिव्यांगों के साथ लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। आप भी तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे ये लोग ढोल की थाप पर नाचते-गाते नजर आ रहे हैं। लोगों ने पहले विकलांग आश्रम में लोहड़ी जलाकर लोहड़ी के शगुन पूरे किए फिर ढोल की थाप पर बोलियां और खूब भांगड़ा डाला। यहां पहुंचे लोगों ने बाकी लोगों से इन लोगों के लिए कुछ समय निकालने की अपील की ताकि ये लोग भी अपने दिल की मुराद पूरी कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini