लोकसभा उपचुनाव: अकाली दल व कांग्रेस को लेकर ''आप'' ने दी प्रतिक्रिया

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2023 - 11:30 AM (IST)

जालंधर: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में अकाली दल तो मैदान छोड़कर भाग गया है, कांग्रेस में हताशा की स्थिति पाई जा रही है और भाजपा के रोड शो में बाहरी लोग शामिल हुए। चीमा ने दावा किया कि जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत यकीनी है और इससे सभी विपक्षी पार्टियों में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में एकतरफा मुकाबला दिखाई दे रहा है और आम आदमी पार्टी पूरी तरह से बढ़त लिए हुए है। 

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहने वाला है क्योंकि लोग अभी पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को भूले नहीं हैं। हरपाल चीमा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह शहरी लोगों को गुमराह करने की कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि समय रहते शहरी जनता ने भी भाजपा को रिजैक्ट कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पंजाब से सौतेला व्यवहार किया है और आर.डी.एफ को खत्म करके पंजाब को 1000 करोड़ की चोट मारी है। किसी भी भाजपा नेता ने इसका जवाब नहीं दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Urmila