सिद्धू ने जहां प्रचार किया वहां कांग्रेस का हुआ सूपड़ा साफ

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 08:53 AM (IST)

जालंधर: लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं। हालांकि उनके द्वारा कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में किए गए प्रचार के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

लोगों ने सिद्धू द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए गए तंज का जमकर लुत्फ भी उठाया लेकिन जब वोट देने की बारी आई तो कांग्रेस की बजाय लोगों ने भाजपा को वोट कर दिया। इसका असर यह हुआ कि सिद्धू के प्रचार वाली तमाम सीटों पर कांग्रेस बुरी तरह से हार गई।

चाहे मामला गुजरात का हो, उत्तर प्रदेश का या फिर पंजाब या हिमाचल का। सिद्धू ने देश के तमाम राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में जमकर प्रचार किया लेकिन केरल को छोड़कर कांग्रेस को किसी प्रदेश में नतीजे नहीं मिले, खासतौर पर भाजपा के साथ सीधे मुकाबले वाली सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। 

Vatika