पंजाब होम गार्ड की 13 कम्पनियां लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश के लिए रवाना

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 08:23 AM (IST)

अमृतसर(टोडरमल्ल,वालिया): बी.एस. टाइगर डी.आई.जी. डिवीजन जालंधर ने लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश जा रहे अधिकारी, कर्मचारी के होसले बुलंद करते हुए अपनी-अपनी ड्यूटियां, निडर, व बहादुरी से करने के लिए उत्साहित किया।

उत्तर प्रदेश जा रही कम्पनियां पहले भी भारत के अलग-अलग 19 प्रांतों में शांतमयी व निष्पक्ष चुनाव करवा चुकी हैं और पंजाब रा’य के लिए करोड़ों रुपए बाहरी प्रांतों से लाकर पंजाब के खजाने में जमा करवा चुके हैं जो पंजाब प्रदेश के लिए बड़े सम्मान की बात है। इलैक्शन कमिशन ऑफ इंडिया द्वारा इस फोर्स की पहले निभाई गई ड्यूटी की प्रशंसा की जा रही है।

स्पैशल ट्रेन को रेलवे स्टेशन अमृतसर से बी.एस. टाइगर डी.आई.जी. जालंधर व डी.आई.जी. फिरोजपुर चरणजीत सिंह की धर्म पत्नी संगीत कौर ने हरी झंडी देकर 13 कम्पनियों को रवाना किया। इस अवसर पर डी.आई.जी. फिरोजपुर चरणजीत सिंह, कमांडैंट जसबीर सिंह, अनिल कुमार परूथी, जसकर्ण सिंह, प्रमोद चंदर शर्मा, रछपाल सिंह, गगन प्रीत सिंह ढिल्लों, निरवैल सिंह, किशन चंद, सुखदेव सिंह बराड़, मनप्रीत सिंह रंधावा, सुखराज सिंह आदि उपस्थित थे। 

Vatika